Breaking
कांग्रेस की मुगलिया सोच…याद नहीं आते औरंगजेब के अत्याचार; बेलगावी में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला हम 2 प्रधानमंत्री बनाएं या 4 हमारी मर्जी, तानाशाही नहीं आने देंगे… संजय राउत का पीएम मोदी को जवाब AAP से गठबंधन-बाहरियों को टिकट… अरविंदर सिंह लवली ने क्यों छोड़ा दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद? मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला

इन 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है चेन्नई सुपर किंग्स, ये विदेशी खिलाड़ी पाएगा जगह

Whats App

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 2022 के सीजन से पहले मेगा आक्शन की तैयारी है। उम्मीद की जा रही है कि अगले महीने के आखिर में आइपीएल 2022 के लिए मेगा आक्शन होगा, लेकिन इससे पहले मौजूदा आठ टीमों को अपने कुछ खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका मिलेगा, जबकि आक्शन पूल में आने वाले खिलाड़ियों में से दो नई फ्रेंचाइजियों को भी कुछ खिलाड़ी मिल सकते हैं। इससे पहले जान लीजिए कि चेन्नई सुपर किंग्स किन-किन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है।

क्या है रिटेन करने का नियम?

आइपीएल की मौजूदा आठ टीमों को 4-4 खिलाड़ी रिटेन करने का मौका होगा, जिसमें ज्यादा से ज्यादा तीन भारतीय खिलाड़ी हो सकते हैं और मैक्सिमम 2 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। अगर आप तीन भारतीय चुनते हैं तो एक ही विदेशी खिलाड़ी को रिटेन करने का मौका होगा, जबकि दो विदेशी खिलाड़ियों के चुनने पर फ्रेंचाइजी दो ही भारतीय खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़े रख पाएगी। हालांकि, नई टीमों को सिर्फ दो भारतीय और एक विदेशी खिलाड़ी चुनने का मौका दिया जाएगा, जो कि आक्शन पूल में शामिल होंगे।

Whats App

CSK किसे करेगी रिटेन?

बात अगर चार बार की आइपीएल चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स की करें तो महेंद्र सिंह धौनी फिर से टीम की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं। उनके अलावा फ्रेंचाइजी जिन भारतीय खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़े रखना चाहेगी, उनमें ओपनर रितुराज गायकवाड़ और आलराउंडर रवींद्र जडेजा होंगे। हालांकि, विदेशी खिलाड़ी के रूप में कौन होगा, इसके लिए फ्रेंचाइजी को माथापच्ची करनी होगी, क्योंकि फाफ डुप्लेसिस, मोइन अली, ड्वेन ब्रावो और जोश हेजलवुड इसके दावेदार हैं। हालांकि, फाफ डुप्लेसिस के रिटेन किए जाने के चांस ज्यादा हैं, क्योंकि टूर्नामेंट भारत में होगा और उनका रिकार्ड एक बल्लेबाज के तौर पर अच्छा है। इस तरह चेन्नई की फ्रेंचाइजी धौनी, गायकवाड़, जडेजा और डुप्लेसिस को रिटेन कर सकती है।

कांग्रेस की मुगलिया सोच…याद नहीं आते औरंगजेब के अत्याचार; बेलगावी में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला     |     हम 2 प्रधानमंत्री बनाएं या 4 हमारी मर्जी, तानाशाही नहीं आने देंगे… संजय राउत का पीएम मोदी को जवाब     |     AAP से गठबंधन-बाहरियों को टिकट… अरविंदर सिंह लवली ने क्यों छोड़ा दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद?     |     मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार     |     कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी     |     पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका     |     भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव     |     बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में     |     दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय     |     खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374