Local & National News in Hindi

बड़ी खुशखबरी, 100 रुपए सस्ता हुआ गैस सिलेंडर

0 55

नई दिल्लीः  बिना सबसिडी वाले घरेलू एल.पी.जी. सिलैंडर का दाम 100.50 रुपए प्रति सिलैंडर घट गया है। एक जुलाई से दिल्ली में घरेलू इस्तेमाल का सिलैंडर 637 रुपए में उपलब्ध होगा। तेल कंपनियों ने यह जानकारी दी है। बिना सबसिडी वाले घरेलू सिलैंडर के बाजार मूल्यमें कमी आने के साथ ही सबसिडी युक्त घरेलू सिलैंडर के लिए भी रिफिल लेते समय 100.50 रुपए कम देने होंगे।

सबसिडी युक्त सिलैंडर के घरेलू उपभोक्ताओं को एक जुलाई से रिफिल प्राप्त होने पर 737.50 रुपए के बजाय 637 रुपए का भुगतान करना होगा। सार्वजनिक क्षेत्र का कंपनी इंडियन ऑयल कार्पोरेशन की रविवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दाम घटने और डालर-रुपया विनिमय दर में आए बदलाव के प्रभाव स्वरूप एल.पी.जी. सिलैंडर (14.2 किलो) के दाम में कमी आई है। नई दर एक जुलाई से प्रभावी होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !