Local & National News in Hindi

एक साल के लिए दोबारा RBI के डिप्टी गवर्नर बने NS विश्वनाथन

0 42

नई दिल्ली: एन एस विश्वनाथन को पुन: साल के लिए भारतीय रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है। एक आधिकारिक आदेश में सोमवार को यह जानकारी दी गई है। इससे पहले विश्वनाथन को 4 जुलाई, 2016 को RBI में तीन साल के लिए डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया था। कार्मिक मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आदेश के अनुसार कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने विश्वनाथन की एक साल के लिए और डिप्टी गवर्नर पद पर पुन: नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्त चार जुलाई से की प्रभावी होगी।

उनका मौजूदा कार्यकाल तीन जुलाई को पूरा हो रहा है। विश्वनाथन के अलावा इस समय बी पी कानूनगो और एम के जैन केंद्रीय बैंक के डिप्टी गवर्नर हैं। आरबीआई के चौथे डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने अपना कार्यकाल समाप्त होने के 6 महीने पहले इस्तीफा दे दिया था। उनका इस्तीफा मंजूर हो गया है और वह बस जुलाई के आखरी तक रहेंगे। विरल आचार्य 23 जनवरी 2017 को डिप्टी गवर्नर के पद पर नियुक्त हुए थे। विरल आचार्य ने 15 पॉलिसी में से सिर्फ 2 बार ब्याज दरें घटाने की वकालत की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.