Local & National News in Hindi

दिल्लीः इंजीनियर का दिल दहलाने वाला कांड, पल भर में खत्म कर दिया परिवार

0 57

गुरुग्रामः राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के गुरुग्राम में रसायन इंजीनियर के अपने परिवार की हत्या के बाद आत्महत्या करने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रसायन इंजीनियर ने पीएचडी की हुई थी। इंजीनियर का नाम प्रकाश सिंह बताया जा रहा है। यह वीभत्स घटना सोहना रोड़ स्थित उप्पल साउथ इंड इलाके में हुई है।

इंजीनियर ने पत्नी और दो बच्चों की धारदार हथियार से हत्या की और फिर फांसी लगा ली। उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इसका पता अभी नहीं चल पाया है। मामला बीती देर रात का है।  घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है। इंजीनियर की पत्नी एक निजी स्कूल का संचालन करती थी। बेटी की उम्र 18 साल और बेटे की आयु 15 साल बताई गयी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !