Local & National News in Hindi

सत्ता के नशे में चूर है भाजपा-शिवसेना, मुंबई के लोगों का हर साल होता है बुरा हाल: कांग्रेस

0 46

नई दिल्लीः कांग्रेस ने मूसलाधार बारिश के कारण मुंबई के कई इलाकों में जलजमाव होने को लेकर मंगलवार को भाजपा-शिवसेना गठबंधन पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ये दोनों दल पिछले 25 वर्षों से बारिश के मौसम में देश की आर्थिक राजधानी को मझधार में छोड़ देते हैं।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह सवाल भी किया कि क्या भाजपा और शिवसेना बारिश में मुंबई की इस स्थिति की जिम्मेदारी लेंगे? उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘सत्ता के नशे में चूर अक्षम और भ्रष्ट शिवसेना-भाजपा गठबंधन पिछले 25 वर्षों से बारिश के मौसम में मुंबई को मझधार में छोड़ता आ रहा है।’’ सुरजेवाला ने कहा, ‘‘वर्षाजनित कारणों से मुंबई में 18 लोगों की मौत हो गई और दयनीय हो चुकी आधारभूत अवसरंचना की स्थिति हर कोई देख रहा है। क्या भाजपा एवं शिवसेना इसकी जिम्मेदार लेंगे?’’

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !