Breaking
बिहार: 5 साल से तैयार है पुल, फिर भी 15 किलोमीटर घूमकर जा रहे लोग… आखिर क्यों? खून से लथपथ मिला अस्पताल के कर्मचारी का शव, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता, लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा ‘…लोग पागल हो गए हैं’, ‘एनिमल’ की सफलता के बाद धर्मेंद्र ने क्या कहा था? अब बॉबी देओल ने किया खुलासा टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा को देनी होगी ये कुर्बानी, फायदा विराट कोहली को भी होगा बेटा, मुझसे गलती हो गई…प्लीज बचा लो, किसी को मत बताना… Vivo Y18: 8GB रैम-50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, लॉन्च हुआ Vivo का सस्ता फोन हनुमान जी को लगाएं इन पांच चीजों का भोग, मिलेंगे चमत्कारी लाभ पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ब्लास्ट में पत्रकार की मौत, 10 सालों में 53 की हुई हत्या रोजाना करें ये 5 एरोबिक एक्सरसाइज, वजन घटाना नहीं लगेगा बोरिंग

नशा मुक्ति दिवसः शराबबंदी को सफल बनाने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने फिर ली शराब न पीने की शपथ

Whats App

पटनाः नशा मुक्ति दिवस पर बिहार में आज शराबबंदी को सफल बनाने के लिए एक बार फिर से शपथ अभियान चलाया गया। इस मौके पर पटना के ज्ञान भवन के सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं कार्यक्रम में राज्य सरकार के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने आजीवन शराब ना पीने की शपथ ली।

राज्य सरकार के सभी कर्मियों अधिकारियों नेलिखित तौर पर शपथ पत्र दिया। उसका फॉर्मेट है… मैं आज 26 नवंबर को सत्यनिष्ठा के साथ यह शपथ लेता/लेती हूं कि मैं आजीवन शराब का सेवन नहीं करूंगा/करूंगी। मैं कर्तव्य पर उपस्थित रहूं अथवा न रहूं, अपने दैनिक जीवन में भी शराब से संबंधित गतिविधियों में किसी प्रकार से शामिल नहीं होऊंगा/होऊंगी। शराबबंदी को लागू करने के लिए जो भी विधि-सम्मत कार्रवाई अपेक्षित है, उसे करूंगा/ करूंगी। यदि शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि में शामिल पाया जाऊंगा/जाऊंगी तो नियमानुसार कठोर कार्रवाई का/की भागीदार बनूंगा/बनूंगी।

वहीं मुख्यमंत्री ने जागरूकता रथ को भी रवाना किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हैं। साथ ही साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी भी मौजूद हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य के उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार के द्वारा की गई।

Whats App

बता दें कि राज्य के मुख्य सचिवालय, विधानसभा, सभी विभागों, जिले, प्रखंड और पंचायतों में कर्मियों के द्वारा अपने-अपने कार्यालय परिसर में शपथ ली जा रही है।

बिहार: 5 साल से तैयार है पुल, फिर भी 15 किलोमीटर घूमकर जा रहे लोग… आखिर क्यों?     |     खून से लथपथ मिला अस्पताल के कर्मचारी का शव, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस     |     स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता, लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा     |     ‘…लोग पागल हो गए हैं’, ‘एनिमल’ की सफलता के बाद धर्मेंद्र ने क्या कहा था? अब बॉबी देओल ने किया खुलासा     |     टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा को देनी होगी ये कुर्बानी, फायदा विराट कोहली को भी होगा     |     बेटा, मुझसे गलती हो गई…प्लीज बचा लो, किसी को मत बताना…     |     Vivo Y18: 8GB रैम-50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, लॉन्च हुआ Vivo का सस्ता फोन     |     हनुमान जी को लगाएं इन पांच चीजों का भोग, मिलेंगे चमत्कारी लाभ     |     पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ब्लास्ट में पत्रकार की मौत, 10 सालों में 53 की हुई हत्या     |     रोजाना करें ये 5 एरोबिक एक्सरसाइज, वजन घटाना नहीं लगेगा बोरिंग     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374