Local & National News in Hindi

Bigg Boss 14: सलमान खान ने राखी सावंत को लगाई फटकार, अभिनव शुक्ला को करती थी ‘टॉर्चर’

43

नई दिल्लीl बिग बॉस 14 वीकेंड का वार के 30 जनवरी के एपिसोड में सलमान खान राखी सावंत को लताड़ते नजर आते हैंl बिग बॉस से बेघर होने के लिए विकास गुप्ता, राहुल वैद्य, देवोलीना भट्टाचार्जी और निक्की तंबोली नॉमिनेटेड हैl कहा जा रहा है कि इस बार के बिग बॉस से विकास गुप्ता बाहर हो जाएंगेl वहीं शो में अब तक अभिनव शुक्ला, अली गोनी, रुबीना दिलैक अर्शी खान और राखी सावंत जैसे प्रतियोगी भी हैl पिछले हफ्ते सोनाली फोगाट बिग बॉस से बाहर हुई हैl

बिग बॉस के घर में एजाज खान की प्रॉक्सी के तौर पर देवोलीना खेल रही हैं, जिन्हें कुछ काम के चलते बाहर जाना पड़ा थाl देवोलीना बिग बॉस 13 में भी भाग ले चुकी है लेकिन स्वास्थ्य के कारण उन्हें शो छोड़ना पड़ा थाl इस हफ्ते कंटेस्टेंट को नॉमिनेशंस के दौरान लग्जरी आइटम का त्याग करना पड़ा थाl पिछले हफ्ते सभी को कुछ फैसिलिटी पाने का मौका भी मिला थाl एक टास्क में सभी को साइकिल बनाना थाl दूसरे टास्क का नाम टाइम लूप थाl अली गोनी और अभिनव शुक्ला में एक बार फिर लड़ाई होती हैl साइकिल टास्क के दौरान दोनों एक-दूसरे से फिजिकल भी हो जाते हैंl

अली गोनी की लड़ाई अर्शी खान से भी होती हैl वह उनसे दोस्ती को लेकर सवाल-जवाब करते हैंl राखी सावंत घर में मनोरंजन करने का प्रयास करती हैं, जिसके चलते रूबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला परेशान हो जाते हैंl विकास गुप्ता ने पिछले हफ्ते अपने व्यक्तिगत जीवन से जुड़े कुछ राज भी खोले थेl सलमान खान निक्की तंबोली से पूछते है कि वह इतनी बदतमीजी से घर में रह रही हैंl यह उनके और शो के लिए अच्छा हो सकता है लेकिन यह उनकी परवरिश पर सवालिया निशान लगाता हैl सलमान खान रूबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला से भी पूछते है कि वह निक्की तंबोली को समझाते क्यों नहीं।

सलमान खान राखी सावंत को लताड़ते हुए कहते है कि उन्हें उनकी लिमिट पता होनी चाहिएl सलमान खान कहते है कि अभिनव आपका दोस्त हैl आपको पता होना चाहिए कि वह कितनी हद तक मजाक झेल सकता हैl इसके पहले अभिनव शुक्ला राखी सावंत पर आरोप लगाते हैं कि वह उन्हें गलत दर्शना चाहती है जबकि ऐसा नहीं हैlअभिनव शुक्ला रोने लगते हैंl सलमान खान कहते है कि लोगों को अभिनव और राखी सावंत की दोस्ती पसंद आई हैl

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.