प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा आज किए जा रहे चक्का जाम के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसीके तहत आज मंडी हाउस, आईटीओ और दिल्ली गेट के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने इसकी जानकारी दी। दिल्ली पुलिस ने मेट्रो अधिकारियों को पत्र लिख कर कहा था कि किसी भी तरह की आशंका होने पर इसकी जानकारी दे जाएगी, इसके बाद उन स्टेशनों को तुरंत बंद करने की कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, उधोग भवन, लोक कल्याण मार्ग, जनपथ, मंडी हॉउस, बाराखंबा रोड, आरके आश्रम, सुप्रीम कोर्ट, खान मार्किट और शिवजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों को कुछ समय के लिए बंद किया जा सकता है। चक्का जाम के मद्देनजर गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जनपद में कई स्थानों पर जहां किसान चक्का जाम करने के बाद उत्पात मचा सकते हैं, उन्हें चिन्हित किया गया है। आम नागरिकों को कई परेशानी ना हो इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने पूरी तैयारी की है। वहीं, भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) युवा के जिला अध्यक्ष विभोर शर्मा ने बताया कि चक्का जाम के मद्देनजर उनके संगठन ने पूरी तैयारी की है। संगठन के विभिन्न पदाधिकारी जनपद गौतम बुद्ध नगर में विभिन्न स्थानों पर चक्का जाम करेंगे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.