Rajiv Kapoor Death : कपूर परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, ऋषि कपूर के भाई और एक्टर राजीव कपूर का हुआ निधन
नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बार फिर बुरी खबर सामने आ रही है। दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के बाद अब उनके छोटे भाई राजीव कपूर का निधन हो गया है। 58 वर्षीय राजीव कपूर की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है। उनके निधन से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। ऋषि कपूर के बाद राजीव कपूर की मौत कपूर खानदान के लिए एक बड़ा झटका है।
एक्टर राजीव कपूर को मंगलवार को हार्टअटैक हुआ। तुरंत उनके बड़े भाई रणधीर कपूर उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने राजीव कपूर को मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई राजीव की मौत की पुष्टि करते हुए रणधीर कपूर ने कहा, मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया है। राजीव का निधन हो गया है। डॉक्टरों ने अपनी ओर से हर संभव कोशिश की है, लेकिन वह उन्हें बचा नहीं सके।’ रणधीर कपूर के अलावा नीतू सिंह ने भी सोशल मीडिया पर राजीव की एक तस्वीर शेयर करते हुए दुख जाहिर किया।
आपको बाता दें कि राजीव कपूर को आज भी उनकी सुपरहिट फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ के लिए याद किया जाता है। इस फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में उनके साथ एकट्रेस मंदाकिनी ने लीड रोल प्ले किया था। इसके अलावा वह ‘एक जान हैं हम’, 1984 में आई फिल्म ‘आसमान’, ‘लवर बॉय’, ‘जबरदस्त’ और ‘हम तो चले परदेस’ में भी काम किया था। आखिरी बार वह 1990 में जिम्मेदार फिल्म में नजर आए थे। वहीं राजीव ने फिल्म ‘प्रेम ग्रंथ’ का डायरेक्शन किया था। इस फिल्म में उनके भाई ऋषि कपूर लीड रोल में थे।
राजीव ने एक्टिंग के बाद उन्होंने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था। राजवी कपूर ने फिल्म ‘हिना’ का निर्देशन किया था, जो कि साल 1991 में आई थी। वहीं इस फिल्म के डायरेक्टर उनके भाई रणधीर कपूर थे। इसके बाद 1999 में उन्होंने ‘आ अब लौट चलें’ फिल्म का निर्देशन किया था। आपको बता दें कि राजीज कपूर ने साल 2001 में उन्होंने आर्किटेक्ट आरती सभरवाल से शादी की थी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.