Local & National News in Hindi

मंदिर में 7 साल की बच्ची साथ 65 वर्षीय बुजुर्ग ने किया घिनौना काम

0 47

आराः बिहार के भोजपुर जिले के संदेश थाना में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना प्रकाश में आई है, जहां एक 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति पर सात वर्षीय बच्ची के साथ पवित्र स्थल मंदिर में दुष्कर्म करने और एक युवक की सहायता से वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है। पुलिस ने हालांकि फौरन कर्रवाई करते हुए आरोपी बुजुर्ग तथा वीडियो बनाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि संदेश थाना क्षेत्र के एक गांव में बुजुर्ग अपने घर के बरामदे में खेल रही बच्ची को टॉफी का लालच देकर पास के ही एक मंदिर में ले गया और मंदिर के एक कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया।आरोप है कि बुजुर्ग आदमी के साथ मंदिर में मौजूद गांव के ही एक युवक ने इस पूरी घटना का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

संदेश के थाना प्रभारी सुदेह कुमार ने बताया कि मंगलवार को पीड़िता के परिजनों के बयान पर दुष्कर्म के आरोप में संदेश थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हीरामन यादव और वीडियो बनाने वाले रामनाथ को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित बच्ची को चिकित्सकीय जांच के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !