Local & National News in Hindi

वायु क्षेत्र खोलने के लिए पाकिस्तान ने भारत के सामने रखी ये शर्तइस्लामाबाद: पाकिस्तान की उड्डयन सचिव व नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सी.ए.ए.) की महानिदेशक शाहरुख नुसरत ने कहा कि पाकिस्तान ने अपने वायु क्षेत्र को खोलने के भारत के अनुरोध को नामंजूर कर दिया है। उन्होंने कहा है कि जब तक भारत अपने हवाई अड्डों से लड़ाकू विमानों की तैनाती खत्म करते हुए उन्हें वहां से नहीं हटाएगा, तब तक पाकिस्तान अपना वायु क्षेत्र उड़ानों के लिए नहीं खोलेगा।  नुसरत ने यह बयान विमानन पर सीनेट की स्थाई समिति के समक्ष दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भारतीय अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने सीनेट की समिति को बताया कि इस साल फरवरी में भारत के साथ तनाव के बाद पाकिस्तान ने अपने वायु क्षेत्र को भारतीय उड़ानों के लिए बंद कर दिया और यह स्थिति अभी बरकरार है। इस प्रतिबंध के बाद, भारत अपनी उड़ानों के लिए वैकल्पिक हवाई मार्गों का इस्तेमाल कर रहा है।

0 47

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की उड्डयन सचिव व नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सी.ए.ए.) की महानिदेशक शाहरुख नुसरत ने कहा कि पाकिस्तान ने अपने वायु क्षेत्र को खोलने के भारत के अनुरोध को नामंजूर कर दिया है। उन्होंने कहा है कि जब तक भारत अपने हवाई अड्डों से लड़ाकू विमानों की तैनाती खत्म करते हुए उन्हें वहां से नहीं हटाएगा, तब तक पाकिस्तान अपना वायु क्षेत्र उड़ानों के लिए नहीं खोलेगा।

नुसरत ने यह बयान विमानन पर सीनेट की स्थाई समिति के समक्ष दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भारतीय अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने सीनेट की समिति को बताया कि इस साल फरवरी में भारत के साथ तनाव के बाद पाकिस्तान ने अपने वायु क्षेत्र को भारतीय उड़ानों के लिए बंद कर दिया और यह स्थिति अभी बरकरार है। इस प्रतिबंध के बाद, भारत अपनी उड़ानों के लिए वैकल्पिक हवाई मार्गों का इस्तेमाल कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.