Local & National News in Hindi

एक दिन के लिए रोकी गई अमरनाथ यात्रा, रास्ते में फंसे श्रद्धालु

0 108

जम्मूः शहीद दिवस पर लगाए गये प्रतिबंधों के मद्देनजर जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास आधार शिविर से शनिवार को अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई जिसके बाद यात्रियों का नया जत्था रवाना नहीं हो सका।

पुलिस सूत्रों ने बताया, ‘‘शहीद दिवस के मद्देनजर घाटी में प्रतिबंध लगाए जाने के मद्देनजर एहतियात के तौर पर यात्रा स्थगित कर दी गई।’’ उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों की तरफ से निर्देश जारी होने के बाद ही अमरनाथ यात्रियों के नये जत्थे को आगे जाने की अनुमति दी जाएगी।

शुक्रवार को यहां के आधार शिविर से 5395 तीर्थयात्री कश्मीर के हिमालय पर स्थित अमरनाथ गुफा के बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुए जबकि यात्रा शुरु होने के बाद से अभी तक जम्मू से 58,427 पंजीकृत तीर्थयात्री अधिकारिक तौर पर रवाना हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !