Local & National News in Hindi

कुएं में मिली दो मासूम बच्चों की लाश

0 248

कोरबा । कोरबा जिले के भैंसखटाल बस्ती में कुएं में दो मासूम बच्चों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के मुताबिक सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत भैंस खटाल बस्ती में रहने वाले देवा चौहान की पुत्री नेहा चौहान 7 वर्ष व नारायण प्रसाद चौहान का 6 वर्षीय पुत्र आकाश चौहान की लाश बस्ती में ही स्थित कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई है।

परिजनों ने ही बस्ती के एक युवक पर हत्या करने का संदेह जताया है। दो बच्चों की एक साथ लाश मिलने से परिजनों पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सूचना मिलने पर सीएसईबी चौकी प्रभारी जितेन्द्रसिंह यादव दलबल सहित मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर दोनों बच्चों की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !