Local & National News in Hindi

बीजेपी के कलराज मिश्र बने हिमाचल के राज्‍यपाल, गुजरात को भी मिला नया गवर्नर

0 84

नई दिल्‍ली: राष्ट्रपति के आदेश अनुसार हिमाचल प्रदेश और गुजरात के राज्यपाल को बदला गया है। बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश का राज्‍यपाल बनाया गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश के राज्‍यपाल आचार्य देवव्रत को गुजरात का नया राज्‍यपाल बनाया गया है। दोनों की नियुक्‍ति को लेकर राष्‍ट्रपति ने आदेश भी जारी कर दिया है।

कलराज मिश्र बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता हैं। वह तीन बार बीजेपी से राज्‍यसभा के सांसद रहे हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की देवरिया लोकसभा सीट से बसपा उम्मीदवार नियाज अहमद को 4,96,500 वोटों से हराया था। 2019 का चुनाव उन्होंने नहीं लड़ा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !