Local & National News in Hindi

उपाय: शुक्रवार के दिन गरीबों को करें इन चीजों का दान, दूर होगी पैसों से जुड़ी परेशानी

0 52

सभी जानते हैं कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना विधिवत रुप से की जाती है। जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपादृष्टि बनी रहती है उसकी आर्थिक स्थिति हमेशा अच्छी बनी रहती है। इसके अलावा जब मां लक्ष्मी अपने भक्तों से रुष्ट होते हैं तो उनके जीवन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए हिंदू धर्म में कई उपाय, पूजन, आराधना और मंत्र-जाप आदि का विधान है। अगर आप चाहते है आपके घर में हमेशा धन की वर्षा हो तो शुक्रवार की शाम को देवी लक्ष्मी के लिए किये जाने वाले कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहें हैं जिन्हे करने से बहुत लाभ होता है और आप अमीर बन सकते हैं-

-शुक्रवार के दिन शाम के समय घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाना चाहिए। ध्यान रखें, बत्ती में रुई की बाती के स्थान पर लाल रंग के सूती धागा हो तथा दीपक में थोड़ी सी केसर भी डाल दें। इसका प्रभाव भी तुरंत ही दिखने लगता है।

-आप सभी को बता दें कि शास्त्रों में 9 साल तक की कन्याओं की पूजा की जाती है, इन कन्याओं को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है इस वजह से शुक्रवार के दिन शाम को
7 कन्याओं को भोजन कराना शुभ माना जाता है। कहते हैं ऐसा करने से देवी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

-कहा जाता है शुक्रवार को शाम को घर में गाय के लिए रोटी निकाल कर उसमें घी लगा कर उसके ऊपर गुड़ डाल कर गाय को खिलाने से बुरी किस्मत का अंत होता है व भाग्योदय हो जाता है और किस्मत सातवें आसमान पर चली जाती है।

-ज्योतिष के अनुसार शुक्रवार के दिन गरीब को पैसे या वस्त्र दान करें जिससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है और ऐसा करने से देवी लक्ष्मी की कृपा हमेशा जीवन में बनी रहती है और जीवन मे कभी पैसों की परेशानी नहीं आती है।

 -लाल धागे में सातमुखी रुद्राक्ष गले में धारण करने से अचानक धन की प्राप्ति होती है।

– सवा पांच किलो आटा एवं सवा किलो गुड़ लें। दोनों का मिश्रण कर रोटियां बना लें। शुक्रवार के दिन सायंकाल गाय को खिलाएं। तीन शुक्रवार लगातार यह करने से दरिद्रता समाप्त होती है और धन की प्राप्ति होती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !