Breaking
गूगल सर्वे में दें राय और करें कमाई, जानिए क्या है प्रोसेस कुरुक्षेत्र में हुई महाभारत फिर बर्बरीक का सिर कैसे पहुंचा राजस्थान, क्या है कहानी? शपथ लेते ही पुतिन की नाटो को चेतावनी, कहा- हम पर दबाव डाला तो मचा देंगे तबाही 40 की उम्र में भी नहीं आएंगी झुर्रियां, रोजाना करें कुछ मिनट की ये फेस एक्सरसाइज बुरहानपुर में बिजली के पोल पर काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत , परिजनों ने किया हंगामा... छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर मतदान जारी, EVM में कैद होगा 168 मतदाताओं का भाग्य जयवर्धन सिंह ने पहली बार डाला पिता दिग्विजय सिंह को वोट, लक्ष्मण सिंह भी कतार में दिखे भोपाल भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने किया मतदान, पंजाब केसरी के जरिए ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने की ... पीएम मोदी ने अहमदाबाद में डाला वोट, मतदान केंद्र पहुंचते ही इस शख्स के छुए पैर जीतेगा तो भाजपा नेता ही, लेकिन मतदान जरूर करें और अकल ठिकाने लाएं, इंदौर की जनता से जीतू पटवारी की अ...

बिहार के बीजेपी विधायक का विवादित बयान,कहा- कन्वर्टेड हैं भारत के मुसलमान, DNA टेस्ट से सब पता चल जाएगा

Whats App

पटना। उत्तर प्रदेश (UP) में वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने इस्लाम धर्म को छोड़कर सोमवार को हिन्दू धर्म अपना लिया और मंदिर के शिवलिंग पर अभिषेक भी किया। हिन्दू धर्म अपनाने के बाद रिजवी अब जितेन्द्र सिंह त्यागी के नाम से जाने जाएंगे। रिजवी के इस्लाम छोड़ने के बाद अब बिहार में सियासत शुरू हो गई है। अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने विवादित बयान दिया है और कहा है कि देश में जितने भी मुसलमान हैं वो कन्वर्टेड हैं।

‘भारत के मुसलमान कन्वर्टेड हैं’

बीजेपी के फायर ब्रांड नेता हरिभूषण ठाकुर बचौल ने मंगलवार को कहा कि भारत के मुसलमानों के पूर्वज हिन्दू हैं। विधायक के मुताबिक भारत में रह रहे मुसलमान कन्वर्टेड हैं। एक वक्त था जब तलवार के बल पर लोगों ने धर्म कबूल कर लिया। उन्होंने कहा कि अब तो डीएनए टेस्ट के जरिए इसका पता भी लगाया जा सकता है। यूपी के वक्फ वोर्ड के पूर्व चेयरमैन रिजवी के हिन्दू धर्म अपनाने पर उन्होंने कहा कि, रिजवी साहब ने घर वापसी की है। यूपी चुनाव से इसका कोई लेना देना है। सनातन धर्म सबसे सुंदर जीवन पद्धति है। अपने बयानों से गठबंधन की सरकार को हमेशा असहज करने वाले बचौल के बयान पर जनता दल यूनाइडेट ने भी प्रतिक्रिया दी। जेडीयू के विधान पार्षद गुलाम गौस ने ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि, कुछ लोगों को कुछ भी बोलने की आदत होती है। उन्होंने कहा कि कोई भी किसी भी धर्म को अपना सकता है। इसमें कोई पाबंदी नहीं है।

Whats App

शराबबंदी पर भी उठा चुके हैं सवाल

राज्य के मधुबनी जिले के विस्फी से विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल आए दिन अपने बयानों की वजह से चर्चे में रहते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी को सख्त करने के लिए समीक्षा बैठक की जिसके बाद बचौल ने इस कानून को वापस लेने की मांग कर दी थी।

गूगल सर्वे में दें राय और करें कमाई, जानिए क्या है प्रोसेस     |     कुरुक्षेत्र में हुई महाभारत फिर बर्बरीक का सिर कैसे पहुंचा राजस्थान, क्या है कहानी?     |     शपथ लेते ही पुतिन की नाटो को चेतावनी, कहा- हम पर दबाव डाला तो मचा देंगे तबाही     |     40 की उम्र में भी नहीं आएंगी झुर्रियां, रोजाना करें कुछ मिनट की ये फेस एक्सरसाइज     |     बुरहानपुर में बिजली के पोल पर काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत , परिजनों ने किया हंगामा…     |     छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर मतदान जारी, EVM में कैद होगा 168 मतदाताओं का भाग्य     |     जयवर्धन सिंह ने पहली बार डाला पिता दिग्विजय सिंह को वोट, लक्ष्मण सिंह भी कतार में दिखे     |     भोपाल भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने किया मतदान, पंजाब केसरी के जरिए ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने की अपील की     |     पीएम मोदी ने अहमदाबाद में डाला वोट, मतदान केंद्र पहुंचते ही इस शख्स के छुए पैर     |     जीतेगा तो भाजपा नेता ही, लेकिन मतदान जरूर करें और अकल ठिकाने लाएं, इंदौर की जनता से जीतू पटवारी की अपील     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374