Local & National News in Hindi

Kanker Mob Lynching : चोरी करते युवक पकड़ाया, भीड़ ने की पिटाई

0 46

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर ब्लॉक के बोगर गांव में एक युवक की भीड़ के द्वारा हाथ बांध कर पिटाई करने का मामला सामने आया। मिली जानकारी के मुताबिक बोगर गांव में बलिराम नरेटी के घर एक युवक संजय पवा दिनदहाड़े चोरी करने की नीयत से घुसा था, जिसे गांव के लोगों के पकड़ लिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और भीड़ ने पुलिस के सामने भी युवक से मारपीट की। भीड़ से युवक को छुड़ाना छोड़ पुलिस का जवान भी युवक के साथ मारपीट करने लगा, जिसके बाद किसी तरह युवक को गांव से निकालकर थाना लाया गया है, जिसके खिलाफ चोरी के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

सूने मकान में घुसा था युवक

युवक दिनदहाड़े ही गांव के सूने मकान में घुस गया था और घर की आलमारी तोड़ सामना निकाल रहा था, जिसकी आवाज़ आने पर ग्रामीणों ने धर दबोचा और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.