Local & National News in Hindi

आइसक्रीम के लिए बच्चों की तरह कोशिश करते दिखीं मौनी राॅय, लग रही हैं बेहद क्यूट

0 51

छोटे पर्दे से बड़े पर्दें पर अपनी पहचान बनाने वाली मौनी राॅय को भला कौन नहीं जानता। सभी जानते हैं कि अक्षय कुमार के साथ फिल्म गाॅल्ड से मौनी राॅय ने बाॅलीवुड में कदम रखा। जो बाॅक्स आफिस पर काफी हिट हुई। बता दें समय-समय पर मौनी सोशल मीडिया पर वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर मौनी का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक आइसक्रीम के लिए जद्दोजहद करतीं नजर आ रही हैं।

एक मिनट 27 सेकेंड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे मौनी रॉय आइसक्रीम पार्लर पर खड़ी हैं और वेंडर उन्हें आइसक्रीम दे रहा है। लेकिन आइसक्रीम देने के साथ ही साथ वो मौनी को चिढ़ा भी रहा है।वीडियो में मौनी रॉय बेहद क्यूट लग रही हैं। इसके साथ ही मौनी के एक्सप्रेशन्स भी काफी किलर हैं। एक तरफ जहां वो कई बार झुंझला सी जाती हैं तो वहीं दूसरी ओर वो बच्ची की तरह फिर से आइसक्रीम लेने की कोशिश

करने लगती हैं।

वीडियो के अंत में आखिरकार मौनी को आइसक्रीम मिल ही जाती है। जिसके बाद वो बेहद खुश हो जाती हैं। वहीं बात मौनी के लुक्स की करें तो वो रेड एंड व्हाइट स्ट्रिप्स की ड्रेस में नजर आ रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !