Local & National News in Hindi

रायपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई चांदी और तांबे का जखीरा बरामद

27

रायपुर। कबीर नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई करते हुए चांदी और तांबे का जखीरा बरामद किया है। सोंनडोंगरी नाला के पास ज्योतिका रिफायनरी पर देर रात पुलिस की दबिश देकर यह जब्ती की गई है। बताया जा रहा है कि मौके से जब्त सामान की कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये के आस-पास होगी। इसमें चार क्विंटल चांदी और दो लाख रुपए कीमत का दो टन तांबा शामिल है। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि जब्त माल चोरी का हो सकता है

रिफायनरी संचालक अभिषेक जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस चांदी के तार महाराष्ट्र, उड़ीसा और झारखंड से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस रिफायनरी संचालक से पूछताछ में जुटी हुई है। पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की आशंका है। पुलिस गुरुवार को पूरे मामले का राजफाश कर सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !