Local & National News in Hindi

महाराष्ट्र में धर्मस्थलों को खोलने को लेकर सीएम ठाकरे ने कही ये बात

27

मुंबईः महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य में सभी धार्मिक स्थल सात अक्टूबर से कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन के साथ खुलेंगे। महामारी की दूसरी लहर के समाप्त होने के संकेत के बीच यह कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने यह घोषणा करते हुए लोगों से अपील की कि सुरक्षा में कोताही नहीं करें और महामारी के संभावित तीसरी लहर को देखते हुए कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार अपनाएं।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में सभी धार्मिक स्थल सात अक्टूबर से खुलेंगे। महाराष्ट्र सरकार ने तीसरी लहर की तैयारी की है लेकिन एहतियात बरतते हुए राज्य सरकार विभिन्न गतिविधियों में छूट दे रही है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं लेकिन कोरोना वायरस का खतरा बना हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 के रोजाना मामलों में भले ही कमी आ रही है लेकिन हर किसी को सावधानी बरतनी चाहिए और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए।” ठाकरे ने कहा, ‘‘धार्मिक स्थल खुलने जा रहे हैं, लोगों को मास्क लगाने और हैंड सेनेटाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। इस तरह के उपायों को सुनिश्चित करने के लिए धर्मस्थलों का प्रबंधन जिम्मेदार होगा।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !