Local & National News in Hindi

भाजपा नेता ओपी चौधरी ने कार्यकर्ताओं से कहा छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने एकजुट होकर करें काम

26

धरमजयगढ़: विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। 29 सितंबर को धरमजयगढ़ विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा। इसके मद्देनजर 23 सितंबर को धरमजयगढ़ के रेस्ट हाउस में बैठक हुई। इसमें तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री व पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, महामंत्री अरूणधर दिवान एवं शतीस बेहरा मंडल प्रभारी बब्बल पांडेय सहित कई नेता पहुंचे।

छत्तीसगढ; प्रदेश में सर्वप्रथम धरमजयगढ़ में विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कर चुनावी शंखनाद किया जा रहा है। सम्मेलन का जायजा लेने पहुचे प्रदेश और जिलास्तर के नेताओं ने विस्तारपूर्वक सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा की। इस दरम्यान पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी ने कहा कि सम्मेलन को सफल बनाने की जिम्मेवारी सभी कार्यकर्ताओं पर है।आज पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। प्रदेश में हो रही अत्याचार एवं भूपेश सरकार को उखाड; फेंकने सब को एकजुट होकर काम करना पड;ेगा। उन्होंने वादा किया कि आज सरकार नहीं होने से या हमारी विधायक नहीं होने से हमें कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड; रहा है। कार्यकर्ताओं को हर स्तर पर प्रताि;त किया जा रहा है

कार्यकर्ताओं से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं की ज्यादा से ज्यादा उपस्थिति तय की जाए। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने सम्मेलन को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण बताते हुए कार्यकर्ताओं से अपनी पूरी ताकत लगाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि लोगों की उम्मीदें भाजपा से है और विधानसभा चुनाव में भी भाजपा का परचम लहराने हरसंभव कोशिश करेगी।

बैठक कार्यक्रम में धरमजयगढ भाजपा मंडल अध्यक्ष गोकुल नारायण यादव, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा सदस्य एवं पार्षद टीकाराम पटेल, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बीणा विश्वास,पुर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महेश चैनानी, जगन्नााथ यादव, महिला मोर्चा महामंत्री शिल्पा भारती, मोहनी म्हस्के, मंडल भाजपा उपाध्यक्ष लक्ष्मी राठिया, मंत्री भावना सावरकर, जिला भाजपा किसान मोर्चा मंत्री मोती बेहरा, गोविंद दास महंत, भरत साहू, महामंत्री अनिल पांडेय, शिशुपाल गुप्ता, किशोर कुमार राठिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष शशि पटेल, नगर लक्ष्य पंचायत उपाध्यक्ष टारजन भारती, सुभाष मंडल, नीलमणि पटेल, सुरेश राठिया, अगुस्टिन एक्का, श्रवण राठिया सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता और महिला मोर्चा कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !