Local & National News in Hindi

दिल्ली से सटे गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा, सोनीपत और फरीदाबाद बार्डर पर जाम

26

नई दिल्ली। सोमवार सुबह 6 बजे से ही भारत बंद जारी रहने के बीच दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में भीषण जाम लग गया है। ज्यादातर इलाकों में जाम लगने के चलते गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, राजधानी दिल्ली से सटे सिंघु, टीकरी, अप्सरा और गाजियाबाद समेत कई बार्डर बंद कर दिए गए हैं, इससे लोगों की मुश्किल बढ़ गई है। दिल्ली-गुरुग्राम बार्डर पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है, क्योंकि यहां पर दिल्ली आने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि किसान वाहनों के जरिये दिल्ली में प्रवेश कर सकते हैं।

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर सभी लेन की गईं बंद

जागरण संवाददाता के मुताबिक, भारत बंद के चलते दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे के पास दिल्ली यातायात पुलिस ने गाजीपुर बार्डर को भी बंद कर दिया है। इसके बाद लाल किले की तरफ आने वाले दोनों मार्गों को भी बंद कर दिया है। इसके चलते रिंग रोड व आइटीओ फ्लाईओवर पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया है। प्रदर्शनकारियों के भारत बंद के चलते यातायात धीमा हो गया है। गाजियाबाद में प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली जाने वाले सभी लेन को बंद कर दिया है। इसके चलते दिल्ली के गाजीपुर बार्डर तक जाम लगा हुआ है।

दिल्ली-हरियाणा के धांसना बार्डर पर दोनों ओर के रास्तों को बंद कर दिया गया है। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भारत बंद का फिलहाल कोई असर नहीं दिख रहा है। यह अलग बात है कि किसानों के समर्थन में शहर की सड़कों पर प्रदर्शनकारी मौजूद हैं। दिल्ली-गुरुग्राम बार्डर पर जाम की भी खबरें हैं।

तीसरी बार भी बेअसर रहा भारत बंद

आंदोलनकारियों की ओर से सोमवार को भारत बंद का आवाह्नन किया गया, लेेकिन भारत बंद पूरी तरह बेअसर रहा। नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और गाजियाबाद समेत एनसीआर के शहर रोजाना की तरह खुले हैं। रविवार से ही विभिन्न व्यापारी संगठनों की ओर से भारत बंद का समर्थन न करने की अपील की गई थी। इससे पहले यूपी बार्डर के आंदोलनकारियों की ओर से दो बार भारत बंद का ऐलान किया जा चुका है। दोनों बार भारत बंद बेअसर रहा। इंदिरापुरम के पार्षद संजय सिंह का कहना है कि अब आंदोलनकारियों को अपनी जिद छोड़ देनी चाहिए। देश में कहीं भी बंदी का असर नहीं है। आंदोलनकारी लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !