Local & National News in Hindi

कर्नाटक में CM येदियुरप्पा का शक्ति परीक्षण आज, बोले- 100% साबित करूंगा बहुमत

0 46

बेंगलुरु: मुख्मयंत्री बीएस येदियुरप्पा आज कर्नाटक विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेंगे। भाजपा का दावा है कि उनके पास 105 विधायकों का समर्थन है तो वहीं विपक्ष इस सरकार के गठन को भ्रष्ट बता रहा है। विधानसभा में बहुमत साबित होने के चलते इसके लिए आसपास धारा 144 लगाई गई है। वहीं रविवार को येदियुरप्पा ने बहुमत साबित करने का विश्वास जताया। येदियुरप्पा ने कहा कि सोमवार को मैं सौ फीसदी बहुमत साबित कर दूंगा।

ये है नंबरगेम
कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष रमेश कुमार ने रविवार को दल-बदल कानून के तहत कांग्रेस-जद(एस) के 14 और विधायकों को सदन की सदस्यता के लिए अयोग्य ठहराया था जिसके साथ ही अयोग्य ठहराए गए विधायकों की संख्या अब 17 हो गई है। हालांकि इसका येदियुरप्पा सरकार के विश्वास मत पर कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा लेकिन बागी विधायकों का न होना नंबरगेम पर असर डालेगा। अध्यक्ष को छोड़कर 224 सदस्यीय विधानसभा में अब संख्या बल 207 रह गया है। मत-विभाजन की स्थिति में सत्ता पक्ष और विपक्ष को बराबर वोट मिलने पर अध्यक्ष वोट करते हैं।

बहुमत के लिए जादुई आंकड़ा 104 है। भाजपा के पास एक निर्दलीय के समर्थन के साथ ही 106 सदस्य हैं। कांग्रेस के 66 (नामित समेत) जद(एस) के पास 34, बसपा के एक विधायक हैं। बसपा ने कुमारस्वामी सरकार के पक्ष में वोट नहीं करने पर अपने विधायक को निष्कासित कर दिया था। 14 माह पुरानी कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन सरकार विश्वास मत खोने के बाद बीते मंगलवार को गिर गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !