Local & National News in Hindi

अवैध संबंधों के चलते रायपुर में दोस्त को शराब में दिया जहर, अब पहुंचा जेल

28

रायपुर: राजधानी रायपुर में अवैध संबंध ने तीन जिंदगियों को बर्बाद कर दिया। आशिकी का फितूर ऐसा चढ़ा कि शादीशुदा महिला के साथ संबंध बनाने में आड़े आ रहे दोस्त को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। इसके लिए शराब में जहर डालकर उसे पिला दिया। मगर, साजिशों और धोखे पर खड़ी की जाने वाले रिश्तों की इमारतें ज्यादा नहीं टिकटी हैं। इस मामले में भी ऐसा ही हुआ और अब उस शादीशुदा महिला का आशिक जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया है।

मंदिर हसौद थाना इलाके के चंदखुरी गांव में 12 सितंबर को सुबह द्रोण कुमार सेन का शव नगपुरा जावा रोड के किनारे नाले के पास मिला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर दिए जाने की पुष्टि होेने के बाद घटना वाले दिन के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के साथ ही गांव के रहवासियों से पूछताछ की थी। तब पुलिस को पता चला था कि मृतक की पत्नी के साथ पुनीत धीवर नाम के शख्स का अवैध संबंध है।

हत्या के इस मामले में पुलिस के शक की सुई पुनीत धीवर पर ही घूम रही थी और जब उसके खिलाफ पुख्ता सबूत हालिस कर उससे हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की, तो उसने द्रोणकुमार की हत्या का जुर्म कबूला कर लिया। पुलिस ने बताया कि सात माह पूर्व ही इस अवैध संबंध के बारे में सबको पता चल गया था।

मगर, महिला के आशिक पुनीत ने यह बात जाहिर नहीं होने दी और सबको धोखे में रखने की कोशिश करता रहा। मामले के खुलने के बाद वह द्रोणकुमार को रास्ते से हटाने के बारे में साजिश रचता रहा। एक दिन द्रोणकुमार को विश्वास में लेकर पुनीत ने शराब पीने के लिए बुलाया और मौका पाते ही शराब के गिलास में जहर मिला दिया, जिससे द्रोण सेन की मृत्यु हो गयी।

यह बात आरोपी पुनीत ने बिसनाथ मानिकपुरी को भी बताई थी। पुलिस ने उसका बयान भी दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है और अग्रिम कार्यवाही कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !