Local & National News in Hindi

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने भाजपा से एक-एक लोगाों को जोड़ने पर दिया जोर

30

बिलासपुर।भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री टीसी रवि एक दिवसीय प्रवास पर बुधवार को बिलासपुर पहुंचे। संभागीय भाजपा कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिले के पदाधिकारियों की बैठक ली। इसके बाद जिला भाजपा कोरग्रुप की बैठक में शामिल हुए। दोनों ही बैठकों में उनका पूरा जोर संगठन को मजबूत बनाने को लेकर रहा। पदाधिकारियों से साफ कहा कि हमारा संगठन जितना मजबूत होगा और विशाल होगा। उतना ही हम प्रभावी भूमिका निभाएंगे। कार्यकर्ताओं से लेकर आम लोगों की बात को गंभीरता के साथ रख सकेंगे और उनकी मंशा को पूरा भी कर सकें

भाजपा की रीति नीति को जन-जन तक पहुंचाना,ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ना हमारा मुख्य ध्येय होना चाहिए। कार्यकर्ता ही हमारी पूंजी हैं। भाजपा में कार्यकर्ताओं का महत्व हमेशा से ही रहा है। आज के कार्यकर्ता ही कल के नेता हैं। यह परंपरा शुस्र्आत से ही चली आ रही है। बूथ से लेकर जिला और प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कार्यकर्ताओं का सम्मान बना हुआ है। कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा का विस्तार हो रहा है। भाजपा के अलावा अनुषांगिक संगठनों में भी कार्यकर्ताओं की मजबूती के साथ खड़ा होने की जस्र्रत है। राष्ट्रीय महामंत्री रवि दो घंटे पदाधिकारियों के बीच रहे। उनका फोकस पूरे समय संगठन को मजबूत बनाने और गांव-गांव में कार्यकर्ताओं की सशक्त टीम तैयार करने को लेकर रहा।

केंद्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील

राष्ट्रीय महामंत्री ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की हर एक योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और योजना का लाभ लेने के लिए हितग्राहियों की हर संभव मदद करने की बात भी कही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !