नई दिल्ली। ’बिग बॉस 13′ विनर सिद्धार्थ शुक्ला का इस तरह से अचानक जाना लोगों के लिए काफी झटका रहा। लोगों के चहेते सिद्धार्थ का निधन 2 सितंबर को हार्ट अटैक के चलते हुआ। उनके निधन के बाद हर काई शहनाज गिल के लिए दुआएं मांग रहे हैं। सिद्धार्थ की मौत का गम शहनाज के लिए काफी गहरा है। ‘सिडनाज’ की जोड़ी के टूटने का गम सिर्फ शहनाज ही जान सकती है। एक्टर के निधन के बाद सभी शहजान का हाल जानना चाहते हैं कि वो कैसी हैं। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर शहनाज गिल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह रोती और परेशान नजर आ रही हैं। यहां देखें वायरल वीडियो…
शहनाज कौर गिल का वायरल हो रहा वीडियो आज का नहीं बल्कि थ्रोबैक है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शहनाज कहती दिख हैं, ‘मैंने सोचा था कि ‘बिग बॉस’ के घर से निकलने के बाद मेरे लाखों करोडों फैंन मुझे घेर लेंगे। ऑटोग्राफ दे-दे कर मेरे हाथ थक जाएंगे, लेकिन मुझे क्या पता था कि मेरे बर्तन धोते-धोते मेरे हाथ थकेंगे।’
इसके बाद वह गुस्से में कोरोना को कोसती नजर आती हैं। कहती हैं कि कोरोना तेरा नाश हो… तुझे किसी देश में जगह न मिले…। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हवीं अबतक इसे हजारों फैंस लाइक कर चुके हैं।
आपको बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद बीते दिनों शहनाज की अपकमिंग फिल्म ‘हौसला रख’ का ट्रेलर आउट हुआ था। इस ट्रेलर को फेंस ने न सिर्फ बेहद पसंद किया बल्कि इस पर काफी प्यार बरसाया है। वहीं अब फैंस इस फिल्म के रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। शहनाज की ये फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज की जाएंगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.