Local & National News in Hindi

उन्नाव रेप पीड़िता की हालत नाजुक, BJP विधायक कुलदीप सेंगर पर हत्या की साजिश का केस दर्ज

0 49

उन्नाव रेप पीड़िता के साथ एक और बहुत बड़ा हादसा या कह लो साजिश हुई है। उन्नाव रेप पीड़िता के साथ हुए सड़क हादसे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ हत्या और हत्या की साजिश का केस दर्ज हो गया है। इस हादसे में पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई थी। कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ हत्या, हत्या की साजिश का केस दर्ज कराया गया है।

विधायक के खिलाफ FIR पीड़िता के चाचा ने दर्ज कराई है। पीड़िता के चाचा फिलहाल रायबरेली की जिला जेल में बंद हैं। एफआईआर में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, उनके भाई मनोज सेंगर भी नामजद हैं। इसमें 10 नामजद और 15-20 अन्य अज्ञात के खिलाफ के केस दर्ज है। भारतीय दंड संहिता की 302, 307, 506 120B की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। फिलहात पीड़िता की हालत नाजुक है और अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !