Local & National News in Hindi

बिहार के बाहुबली MLA अनंत सिंह ने दी हत्‍या की सुपारी, AUDIO VIRAL; लटकी गिरफ्तारी की तलवार

0 176

पटना।  बिहार के बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह पर एक बार फिर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। मामला पटना के कुख्‍यात भोला सिंह की हत्या की साजिश का है। इस संबंध में एक ऑडियो टेप भी वारयल हो गया है, जिसमें अनंत सिंह कथित तौर पर तीन अपराधियों को कुख्‍यात भोला सिंह व उसके भाई मुकेश सिंह की हत्‍या की सुपारी देते सुने जा रहे हैं। इसपर सियासत भी तेज हो गई है। पूरे मामले पर प्रतिकिया के लिए अनंत सिंह विदित हो कि अनंत सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है। उनपर पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतन राम मांझी की हत्‍या की सजिश रचने का आरोप भी लग चुका है।
क्‍या है मामला, जानिए
पिछले दिनों पटना के बाढ़ क्षेत्र के तीन कुख्यात अपराधी पंडारक के भोला सिंह व उसके भाई मुकेश सिंह की हत्या करने की योजना बनाते पुलिस के हत्‍थे चढ़ गए थे। पूछताछ में उन्‍होंने बताया कि वे मोकामा के विधायक अनंत सिंह के आदेश पर हत्या करने आए थे। इसके बाद एक ऑडियो भी वायरल हो गया, जिसमें अनंत सिंह अपराधियों को भोला व मुकेश की हत्या की सुपारी देते सुने जा रहे हैं। पुलिस अब अनंत सिंह को गिरफ्तार करने की तैयारी में जुट गई बताई जा रही है।
अपराधी से  56 बार बातचीत 
पुलिस सूत्रों की मानें तो अनंत सिंह ने हत्या की साजिश रचने के लिए अपराधी से  56 बार बातचीत की थी। हम ऑडियो की पुष्टि नहीं कर रहे, लेकिन जानने वालों के अनुसार वायरल ऑडियो की आवाज अनंत सिंह जैसी लगती है। सूत्रों ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने आवाज को अनंत सिंह का माना है। हालांकि, इस बाबत पुलिस ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।
कभी अनंत सिंह का दहिना हाथ था भोला सिंह
अनंत सिंह पर जिस भोला सिंह की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है, वह पटना के टॉप फाइव अपराधियों में शामिल है। वह पुलिस के रिकॉर्ड में फरार है। भोला सिंह कभी अनंत सिंह का दाहिना हाथ माना जाता था।
गुर्गों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी
इस बीच गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस अनंत सिंह के गुर्गों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। एक विशेष टीम मोकामा और बाढ़ में कैंप कर रही है। पुलिस दियारा इलाके पर भी नजर रखे हुए है। आगे पुलिस विधायक अनंत सिंह के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई कर सकती है।
मामले पर शुरू हुई सियासत
इस मामले में सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) नेता अजय आलोक ने कहा है कि अनंत सिंह का आपराधिक इतिहास है। पुलिस को निष्पक्ष तरीके से काम करना चाहिए। दोषी के खिलाफ निष्पक्ष व कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। श्राारतीय लनता पार्टी (बीजेपी) नेता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि वायरल ऑडियो की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
विवादों से रहा नाता, मांझी लगा चुके ये आरोप
अनंत सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है। यहां त‍क कि उनपर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने साल 2015 में अपनी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। कानून की किताब में शायद ही कोई ऐसी धारा हो, जिसके तहत अनंत सिंह पर मुकदमा दर्ज न हुआ हो।
लोगों में ‘छोटे सरकार’ के नाम से चर्चित अनंत सिंह ने अपराध के साथ सियासत में भी पैठ बढ़ाई और मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी भी बने। हालांकि, अब यह दोस्ती टूट चुकी है।
अनंत सिंह के घर पर एसटीएफ ने 2004 में छापा मारा था। उस वक्‍त गोलीबारी में आठ लोग मारे गए थे। गोली अनंत सिंह को भी लगी थी, लेकिन वे बच गए। इसके बाद उन्होंने घर को किले में तब्दील कर लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !