Local & National News in Hindi

परिणीति चोपड़ा ने किया अपने रिलेशनशिप को लेकर बड़ा खुलासा, बोलीं- ‘मैं टूट गई थी’

0 41

इन दिनों अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म जबरिया जोड़ी के चलते सुर्खियों में हैं। फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर हैं, वहीं प्रशांत सिंह के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में परिणीति के साथ अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 9 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिलहाल पूरी स्टार कास्ट फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

इसी बीच हाल ही में एक इंटरव्यू में परिणीति ने अपनी लव लाइफ को लेकर बात की। परिणीति का नाम असिस्टेंट डायरेक्टर चरित देसाई के साथ जुड़ता रहा है, वहीं परि ने इस खबर को गलत बताया था। वहीं परिणीति ने अपनी ब्रेकअप स्टोरी भी शेयर की, परिणीति ने एक इंटरव्यू में बताया कि ये उनकी जिंदगी के सबसे बुरे दिन थे। उन्होंने कहा, ‘मैं एक बहुत बुरे हार्टब्रेक से गुजरी हूं। मेरे ख्याल से ऐसा मेरे साथ सिर्फ एक ही बार हुआ है। मैं टूट गई थी, वो मेरी जिंदगी के सबसे बुरे दिन थे क्योंकि मैंने अपनी लाइफ में कभी रिजेक्शन नहीं झेला था।’

‘उस समय मुझे मेरे परिवार की जरूरत थी। इस घटना के बाद मेरी लाइफ में बहुत बदलाव आए और मैं पहले से ज्यादा समझदार हो गईं। मैं भगवान को शुक्रिया कहना चाहूंगी कि मेरी जिंदगी में वो पल बहुत जल्दी आ गया था।’ अब परि उस बुरे दौर से पूरी तरह से बाहर निकल आई हैं। बता दें कि चरित देसाई के साथ रिलेशन के सवाल पर परि ने कहा था, ‘मुझे अपने आस-पास रहस्य बनाकर रखना पसंद है। ना ही मैं इसे कंफर्म करूंगी और ना ही इससे मना करूंगी।’ परिणीति की फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ 9 अगस्त को रिलीज होने जा रही है, ये फिल्म जबरदस्ती शादी पर आधारित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !