Local & National News in Hindi

लखनऊः उन्नाव बलात्कार मामले के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को बीजेपी द्वारा पार्टी से निकाले जाने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आखिरकार सत्तारूढ़ पार्टी ने मान लिया कि उसने एक ‘अपराधी’ को ताकत दे रखी थी। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय की आभारी हूं कि उसने उत्तर प्रदेश में ‘जंगलराज’ का संज्ञान लिया।” उन्होंने कहा, ‘‘इस बीच, भाजपा ने आखिरकार मान लिया कि उसने एक अपराधी को ताकत दी थी और खुद को सही करने एवं एक युवती के लिए न्याय की दिशा में बढ़ने के लिए कुछ कदम उठाया।” गौरतलब है कि विभिन्न वर्गों के व्यापक आक्रोश और विपक्षी दलों की तीखी आलोचना के बीच बीजेपी ने गुरुवार को सेंगर को पार्टी से निकाल दिया। रायबरेली में एक तेज रफ्तार ट्रक ने गत रविवार को बलात्कार पीड़िता की कार को टक्कर मार दी थी। हादसे में पीड़िता के परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई। पीड़िता और उनका वकील गंभीर रूप से घायल हैं। उनका लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़िता के परिजन ने इस घटना को परिवार को खत्म करने की एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा बताया है।

0 39

कर्नाटक की सत्ता संभालते ही मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा एक्शन में दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री बी  ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को विलंब से कार्यालय आने की शिकायतों के संदर्भ में चेतावनी दी है।

येदियुरप्पा ने वीरवार को विधानसभा का आकस्मिक निरीक्षण किया। वह पूर्वाह्न 10.00 बजे विधानसभा भवन की पहली मंजिल पर आवक-जावक शाखा पहुंचे और वहां कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी सीटों में गैर-हाजिर पाया। बाद में उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि सरकारी अधिकारी और कर्मचारी समय पर अपने कार्यालय आयें और विलंब से आने वालों पर कारर्वाई करें। मैं आलसी कर्मचारी नहीं चाहता, जिनके कारण सरकार की छवि खराब हो।

येदियुरप्पा ने पुन: सत्ता में आने के एक सप्ताह के भीतर बहुत से कदम उठाये हैं और अब प्रशासनिक अमले को कड़े निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अभी अकेले ही अपने पद की शपथ ली है और राज्य मंत्रिमंडल का गठन फिलहाल नहीं किया गया है, हालांकि वह सरकारी कार्यों में काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !