Local & National News in Hindi

पुलवामा में आतंकियों ने फिर से सुरक्षा बलों के वाहन पर किया आईइडी विस्फोट

0 56

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने शुक्रवार को एक आईइडी विस्फोट किया जिसमें सुरक्षा बलों का  एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ है।

सूत्रों के बताया पुलवामा में आतंकवादियों ने सुबह जाहिद बाग गांव से गुजरते हुए सुरक्षा बल के वाहनों को निशाना बनाकर विस्फोट किया। विस्फोट से सेना के एक वाहन को नुकसान पहुंचा। धमाके की आवाज पूरी इलाके में सुनायी दी और लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को सील करके आतंकवादियों की तलाश शुरु कर दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !