Breaking
कंगना रनौत हसीन परी हैं इसलिए आ रही भीड़, बोलीं हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह नमाज अदा करते बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, चंद सेकंड में थम गई सांसें महाराष्ट्र के तीसरे चरण में पवार परिवार की परीक्षा, अजित पवार का तय होगा भविष्य? प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ लुकआउट नोटिस, यौन उत्पीड़न के आरोपों का कर रहे सामना सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा का इशारा, अमेठी-रायबरेली में गांधी परिवार के लिए ही सारी तैयारी जिस हिंदू आस्था को मुगल नहीं तोड़ पाए, उसे कांग्रेस तोड़ना चाहती है… खरगे को PM मोदी का जवाब हाई कोर्ट ने उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती में अनियमितता पर मांगा जवाब 19 हजार घरों में देना है सोलर रूफ टाप, 12 हजार चिन्हित, पढ़ें क्‍या है योजना लिटिल वल्र्ड और सत्यप्रकाश स्कूल की शिकायत पर सात मई को सुनवाई विद्यार्थी अब प्रशिक्षक की भूमिका में, स्कूलों में तैयार करेंगे नई पौध

शादी के बाद अंकिता लोखेंडे ने सेलिब्रेट किया बर्थडे, सोशल मीडिया पर छाईं एक्ट्रेस की तस्वीरें

Whats App

नई दिल्ली। टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। बीते दिनों उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी की। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी में टीवी के कई सितारों ने हिस्सा लिया था। आज अंकिता लोखंडे अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में उनके करीबी दोस्त और फैंस जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

वहीं अंकिता लोखंडे ने भी अपने दोस्तों और पति विक्की जैन के साथ अपना जन्मदिन मनाया है। शनिवार रात को अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने अपने दोस्तों के लिए जन्मदिन पार्टी रखी। इस पार्टी में दोनों के करीबी दोस्तों ने हिस्सा लिया। अपनी जन्मदिन पार्टी की तस्वीरों और वीडियो को अंकिता लोखंडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

jagran

Whats App

jagran

इन वीडियो में अंकिता लोखंडे अपने जन्मदिन का केक काटती दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके जन्मदिन की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं। अंकिता लोखंडे के फैंस उनकी तस्वीरों और वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अभिनेत्री को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी 14 दिसंबर यानी मंगलवार को मुंबई के ग्रैंड हयात में हुई है।

इनकी शादी का जश्न 6 बड़ी रस्मों के साथ तीन दिन तक चला। अंकिता की शादी का फंक्शन तीन दिनों तक चला था। 11 को मेंहदी, 12 दिसंबर को सगाई की रस्म हुई। इसी के साथ इंडो-वेस्टर्न म्यूजिक से गूंजती संगीत सेरेमनी 13 तारीख को हुई। 14 तारीख को विक्की और अंकिता लोखंडे महाराष्ट्रियन रीति-रिवाज से सात फेर लिए। शादी की थीम रॉयल ट्रेडिशनल स्प्लेंडर थी।

अंकिता लोखंडे को सिलेब्रिटी मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा ने मेहंदी लगाई थी। वीना नागदा वहीं है जिन्होंने हाल ही में कटरीना कैफ के हाथों में भी मेंहदी रचाई थी। सोशल मीडिया पर पति विक्की जैन के साथ अंकिता लोखंडे की शादी की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हुई थीं। अभिनेत्री की शादी की तस्वीरों को फैंस ने खूब पसंद किया था। साथ ही कमेंट कर अपनी खुशी भी जाहिर की थी।

कंगना रनौत हसीन परी हैं इसलिए आ रही भीड़, बोलीं हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह     |     नमाज अदा करते बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, चंद सेकंड में थम गई सांसें     |     महाराष्ट्र के तीसरे चरण में पवार परिवार की परीक्षा, अजित पवार का तय होगा भविष्य?     |     प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ लुकआउट नोटिस, यौन उत्पीड़न के आरोपों का कर रहे सामना     |     सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा का इशारा, अमेठी-रायबरेली में गांधी परिवार के लिए ही सारी तैयारी     |     जिस हिंदू आस्था को मुगल नहीं तोड़ पाए, उसे कांग्रेस तोड़ना चाहती है… खरगे को PM मोदी का जवाब     |     हाई कोर्ट ने उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती में अनियमितता पर मांगा जवाब     |     19 हजार घरों में देना है सोलर रूफ टाप, 12 हजार चिन्हित, पढ़ें क्‍या है योजना     |     लिटिल वल्र्ड और सत्यप्रकाश स्कूल की शिकायत पर सात मई को सुनवाई     |     विद्यार्थी अब प्रशिक्षक की भूमिका में, स्कूलों में तैयार करेंगे नई पौध     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374