Local & National News in Hindi

सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, 7 नक्सलियों को एकसाथ किया ढेर

0 49

राजनांदगांवः छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बागनदी थाना क्षेत्र के शेरपार सीतागोटा के जंगल में आज सुबह पुलिस ने एक मुठभेड में सात नक्सलियों को मार गिराया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोरखनाथ बघेल ने बताया कि बागनदी क्षेत्र में महाराष्ट्र की सीमा से सटे शेरपार और सीतागोटा के जंगलों के बीच पहाडियों में माओवादियों की सूचना पर जिला बल, डीआरजी और सीएएफ का दल सुबह रवाना किया गया, जहां माआवोदियों के साथ हुई मुठभेड़ में चार महिला और तीन पुरुष नक्सलियों को मार गिराया गया।

पुलिस ने इनके कब्जे से एक के 47, 303 राइफल, 12 बोर की बंदूक, सिंगल शाट रायफल सहित और अन्य गोला बारुद बरामद किया गया है। बघेल ने बताया कि पुलिस की नक्सलियों से अभी मुठभेड़ जारी है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के बड़े हिस्से में नक्सलियों का प्रभाव है। बस्तर में नक्सली वारदातें सबसे ज्यादा सामने आई हैं।यही कारण है कि, इस इलाके में पुलिस और प्रशासन लगातार सक्रियता से काम कर रहे हैं। पुलिस दूरस्थ इलाकों में लोगों से संपर्क साध रही है। साथ ही दंतेवाड़ा में नक्सलियों के स्मारकों को ध्वस्त किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.