Local & National News in Hindi

भाई Arjun Kapoor और Malaika Arora के रिश्ते पर पहली बार अंशुला ने दिया बयान

0 42

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कूपर जितना मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। उतना ही उनकी बहन अंशुला कपूर मीडिया से दूर रहती हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने अर्जुन और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते को लेकर बयान दिया है। ये पहली बार है जब अंशुला ने दोनों के रिश्ते पर कोई रिएक्शन दिया है। मीड डे से बातजत के दौरान अंशुला ने कहा, ‘वो मुजसे 6 साल बड़े हैं। हम एक दूसरे की डेटिंग लाइफ के बारे में बात नहीं करते हैं।हमारे लिए ये बहुत ऑकवर्ड होता है।’

अर्जुन और अंशुला एक दूसरे के कितने करीब हैं ये बात तो सभी जानते हैं। भाई के बारे में बात करते हुए अंशुला ने बताया वो उनके भाई से ज्यादा उनके माता-पिता हैं। कभी मैं उनका मां की तरह ख्याल रखती हूं, कभी वो मेरा।

आपको बता दें कि अर्जुन और मलाइका एक दूसरे को लंबे समय सेे डेट कर रहे थे लेकिन इस रिश्ते का खुलासा उन्होंने अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर किया। अर्जुन के बर्थडे पर मलाइका ने एक फोटो शेयर की जिसके बाद ये साफ हो गया कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। इसके बाद दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया।

अर्जुन और मलाइका को कई बार उम्र के फासले को लेकर ट्रोल भी किया जाता है लेकिन इस बात से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। एक मीडिया हाउसे को दिए इंटरव्यू में मलाइका ने कहा था, उन्हें इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़का वो अर्जुन को पसंद करती हैं। इतना ही नहीं मलाइका के बेटे को भी उनके इस रिश्ते से कोई दिक्कत नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !