Local & National News in Hindi

11 बजे भाजपा कार्यालय में रखा जाएगा सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर, 4 बजे होगा अंतिम संस्कार

0 50

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। उनके परिवार में पति स्वराज कौशल और एक पुत्री बांसुरी स्वराज हैं। स्वराज का अंतिम संस्कार आज अपराह्न लोदी रोड स्थित विद्युत शवदाह गृह में किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती स्वराज को उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें तुरंत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर ले कर बचाने का प्रयास किया लेकिन उनके शरीर ने साथ नहीं दिया। उन्होंने रात नौ बजकर 35 मिनट पर अंतिम सांस ली।
PunjabKesari
स्वराज के गुर्दों का करीब तीन वर्ष पहले प्रत्यारोपण किया गया था, हालांकि वह उससे उबर गई थीं। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से गत अप्रैल-मई में हुआ लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। स्वराज के निधन का समाचार मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा तथा कई अन्य केन्द्रीय मंत्री और पार्टी नेता एम्स पहुंच गए।
PunjabKesari

स्वराज के पार्थिव शरीर को एम्स से उनके आवास पर ले जाया गया और लोगों के दर्शनार्थ रखा गया। इसके बाद वहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लग गया। इनमें संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी, वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री बाबुल सुप्रीयो, भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी तथा पार्टी के कई अन्य नेता शामिल थे।
PunjabKesari
नड्डा ने बताया कि स्वराज का पार्थिव शरीर आज दोपहर 12 बजे भाजपा मुख्यालय में रखा जाएगा जहां पार्टी कार्यकर्ता उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वहां से उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए लोदी रोड स्थित शवदाह गृह ले जाया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !