Local & National News in Hindi

पाकिस्तान ने वाघा सीमा पर समझौता एक्सप्रेस रोकी, यात्री फंसे

0 50

इस्लामाबादः नई दिल्लीः पाकिस्तान ने गुरुवार को सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए समझौता एक्सप्रेस को वाघा में रोक दिया, जिससे यात्री कुछ समय के लिये वहां फंस गए। हालांकि, भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तान की ओर से सुरक्षा को लेकर जताई गई आशंका को खारिज दिया और वे ट्रेन लेकर अटारी के लिये रवाना हो गए। भारतीय रेल के सूत्रों के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस को पाक की तरफ से रोके जाने के बाद भारतीय चलक दल के सदस्य और गार्ड सुरक्षा देते हुए ट्रेन को लेकर वाघा बॉर्डर से अटारी के लिए रवाना हुए

रेलवे के एक वरिष्ठ के अनुसार, ‘‘आज दोपहर बाद दो बजकर 14 मिनट पर हमें पाकिस्तानी अधिकारियों से सूचना मिली तो हमने उन्हें आश्वस्त किया कि सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है और ट्रेन यहां आनी चाहिए। हालांकि, हमने उन्हें यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो भारतीय चालक दल के सदस्य और गार्ड इसे सुरक्षा देते हुए वाघा से अटारी तक ले जाएंगे।” अंतिम सूचना मिलने तक भारतीय चालक दल ने ट्रेन को वाघा से अटारी के लिए रवाना किया और जल्दी ही इसके अटारी पहुंचने की उम्मीद है।

समझौता एक्सप्रेस में छह शयनयान डिब्बे और एक एसी 3-टियर का डिब्बा है। शिमला समझौते के तहत इस ट्रेन सेवा की शुरूआत 22 जुलाई 1976 को की गयी थी । गौरतलब है कि भारत की तरफ से यह ट्रेन दिल्ली से अटारी के बीच जबकि पाकिस्तान की ओर से यह लाहौर से वाघा के बीच चलती है।

PunjabKesari

जारी रहेगा करतारपुर कोरीडोर पर काम
इस बीच पाक विदेश मंत्रालय ने एक बड़ा बयान जारी करते हुए कहा दोनों देशों के बीच तनाव के बावजूद करतारपुर कोरीडोर पर काम जारी रहेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने करतारपुर कोरीडोर पर 90 फीसदी काम पूरा कर लिया है व इसी साल नवंबर में गुरु नानक देव जीके 550वें प्रकाशोत्सव पर इसके उद्घाटन की योजना है।बता दें कि पाकिस्तान ने बुधवार को भारत के साथ राजनयिक संबंधों को कम करते हुए द्विपक्षीय व्यापार भी रोक दिया है। पाक प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की एक अहम बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में शीर्ष सैन्य और असैन्य नेतृत्व भी शरीक हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !