Breaking
इमरती देवी पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे जीतू पटवारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफिला रोककर दिखाए काले... उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर को बड़वानी पुलिस ने भोपाल से किया गिरफ्तार ,भेजा जेल ,जानिए क्या है पूरा मा... पन्ना टाइगर रिजर्व से आई Good News... ‘कृष्णकली’ और ‘मोहन कली’ ने जन्मे बच्चे नमक की एक थैली के जरिए हत्यारों तक पहुंची पुलिस...माता पिता ही निकले बेटे के कातिल... शहडोल में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, महिला गंभीर घायल... ट्रक और ओमनी वैन में हुई जोरदार भिड़ंत , शादी में शामिल होने जा रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत ,7 लोग... गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हम... गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला? पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान?

कांग्रेसियों में हिम्मत हो तो मांझी पर अंगुली उठाकर देखें, सोनिया-राहुल पर भी भड़की जीतनराम की पार्टी

Whats App

पटना। बिहार की राजनीति में विवादों को लेकर जीतन राम मांझी का जिक्र खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। अजीबोगरीब बयान देकर लगातार मांझी चर्चा में हैं। 27 दिसंबर को बिहार के पूर्व सीएम ने भोज देने का ऐलान किया है। पहले पंडित ही इस आयोजन में शामिल हो सकते थे अब दलित को भी न्योता दे दिया गया है। इस बीच उनके हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने कांग्रेस को चुनौती दे दी है। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा की माफी मांगने वाली नसीहत देने पर भड़के हम ने शनिवार को कहा है कि कांग्रेसियों की हिम्मत हो तो मांझी पर अंगुली उठाकर दिखाएं। औकात पता चल जाएगी। हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि अगर मदन मोहन झा माफी नहीं मांगेंगे तो सोनिया और राहुल गांधी का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया जाएगा।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा पर गजेंद्र झा के बयान का समर्थन करने का आरोप लगाया है। पंडितों के लिए मांझी के द्वारा विवादित शब्द बोलने पर गजेंद्र झा ने जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा कर दी थी। इसके बाद भाजपा ने उन्हें निलंबित कर दिया था। गजेंद्र प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य थे। इसी को लेकर शनिवार को हम ने मदन मोहन झा पर पलटवार किया। हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने बयान जारी करते हुए कहा कि मदन मोहन झा राहुल गांधी के इशारे पर बयान दे रहे हैं। गजेंद्र झा का साथ देकर मदन मोहन झा ने कांग्रेस पार्टी की वास्तविकता बता दी है। दानिश ने कहा कि कांग्रेसियों में हिम्मत हो तो मांझी पर अंगुली उठाकर देख लें, उनको उनकी औकात पता चल जाएगी। हम प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस ने अगर मदन मोहन झा पर कारवाई नहीं करती है तो प्रखंड स्तर पर राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला फूंका जाएगा।

इमरती देवी पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे जीतू पटवारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफिला रोककर दिखाए काले झंडे…     |     उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर को बड़वानी पुलिस ने भोपाल से किया गिरफ्तार ,भेजा जेल ,जानिए क्या है पूरा मामला…     |     पन्ना टाइगर रिजर्व से आई Good News… ‘कृष्णकली’ और ‘मोहन कली’ ने जन्मे बच्चे     |     नमक की एक थैली के जरिए हत्यारों तक पहुंची पुलिस…माता पिता ही निकले बेटे के कातिल…     |     शहडोल में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, महिला गंभीर घायल…     |     ट्रक और ओमनी वैन में हुई जोरदार भिड़ंत , शादी में शामिल होने जा रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत ,7 लोग घायल…     |     गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हमला     |     गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?     |     पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो     |     दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान?     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374