Local & National News in Hindi

U19 Tri Series: भारत ने बांग्लादेश को फाइनल में धूल चटाई, ट्राई सीरीज का खिताब जीता

0 41

होव : भारत अंडर-19 टीम ने त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में बांग्लादेश को विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। भारत की ओर से कप्तान प्रियम गर्ग ने 73 रन की शानदारी पारी खेली। बंगलादेश ने 50 ओवर में 261 रन बनाये, जबकि भारत ने 48.4 ओवर में चार विकेट पर 264 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। भारत की जीत में यशस्वी जायसवाल ने 50, दिव्यांश सक्सेना ने 55, प्रियम गर्ग ने 73 और ध्रुव जुरैल नाबाद 59 रन बनाये। इससे पहले बंगलादेश ने महमूदुल हसन जॉय की 109 रन की शानदार शतकीय पारी की बदौलत 50 ओवर में 261 रन बनाये थे। जॉय ने 134 गेंदों पर 109 रन की बेहतरीन पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया। जॉय आखिरी बल्लेबाज के रूप में पारी की आखिरी गेंद पर टीम के 261 के स्कोर पर आउट हुए।

उन्होंने दूसरे विकेट के लिए परवेज हुसैन एमोन के साथ 65 रन और शमीम हुसैन के साथ छठे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी की। एमोन ने 64 गेंदों पर 60 रन की आक्रामक पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए, जबकि होसैन ने 48 गेंदों पर 32 रन में दो चौके लगाए। ओपनर तंजीद हसन ने 24 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 26 रन बनाये। बंगलादेश के स्कोर में 21 अतिरिक्त रनों का भी योगदान रहा। भारत की तरफ से कार्तिक त्यागी ने 49 रन पर दो विकेट और सुशांत मिश्र ने 33 रन पर दो विकेट लिए जबकि बंगलादेश के चार खिलाड़ी रन आउट हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.