Local & National News in Hindi

केरल में बाढ़ ने मचाई भयानक तबाही, खाने का सामान लेकर पहुंचे राहुल गांधी

0 46

भारी बारिश और बाढ़ की मार झेल रहा केरल एक बार फिर मुसीबत है। केरल में बाढ़ ने भयानक तबाही मचाई है। राज्य में अब तक कुल 76 लोगों की जान जा चुकी है। लोगो अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगाहों पर पहुंच गए हैं। इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बाढ़ पीड़ितों का हाल लेने केरल के वायनाड पहुंचे। उन्होंने कैथपॉयिल रिलीफ कैंप में रह रहे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। राहुल ने बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना और उनमें खाने-पीने की चीजें और जरूरी सामान भी दिए।

बाढ़ पीड़ितों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा- ‘आपके सांसद के रूप में मैंने मुख्यमंत्री को फोन किया। उनसे यथा संभव मदद करने की गुजारिश की है। मैंने पीएम मोदी को फोन किया है। उन्हें बताया कि केरल को केंद्र से मदद की जरूरत है। बता दें कि चार राज्यों में बारिश और बाढ़ से अबतक 174 लोगों की मौत हो चुकी है। केरल में अब तक बाढ़ से सबसे ज्यादा 76 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.