Local & National News in Hindi

स्कूल के भीतर सफाईकर्मी ने किया बच्ची से दुष्कर्म

0 58

नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश पार्ट-टू स्थित एक नामी स्कूल के अंदर पांच साल की बच्ची के साथ जो हैवानियत की गई, उसे सुनकर हर कोई आक्रोशित हो रहा है। इस स्कूल में काम करने वाले एक सफाई कर्मचारी ने बच्ची के साथ एक बार नहीं, कई बार दुष्कर्म किया। जब बच्ची के पेट में दर्द हुआ और उसकी मां ने उससे इसके बारे में गहराई से पूछा तो घटना का खुलासा हुआ। बच्ची के परिजनों के बयान पर चितरंजन पार्क पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, पोक्सो समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सफाई कर्मचारी  पिचूूमुतु (45) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। डीसीपी विजय कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बच्ची ग्रेटर कैलाश इलाके में ही परिवार के साथ रहती है। वह ग्रेटर कैलाश पार्ट टू स्थित एक नामी प्राइवेट स्कूल में प्री-नर्सरी में पढ़ती है। उसी स्कूल में पिचुमुतू भी नौकरी करता है। बताया जा रहा है कि पिछले दो दशक से अधिक समय से वह इस स्कूल में है। चार-पांच दिन पहले बच्ची स्कूल से घर गई तो उसके पेट में काफी दर्द हो रहा था। उसे देखकर उसके परिजन भी परेशान हो गए। उन्होंने बच्ची को डॉक्टर के पास दिखाया, तो पता चला कि बच्ची के साथ शौन शोषण हुआ है।

काउंसलिंग के बाद बच्ची ने बताया कि स्कूल के ही स्वीपर अंकल उसके साथ कई बार गलत काम कर चुके हैं। तुरंत परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची की मेडिकल जांच कराई। इसके अलावा स्कूल से भी साक्ष्य जुटाए गए। फिर आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। इस घटना के बाद स्कूल जाने वाले बच्चों के अभिभावक बहुत ही रोष में हैं और अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चितिंत हैं। बताया जा रहा है कि घटना से नाराज स्कूल में पढऩे वाले बच्चों के परिजन मंगलवार को स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर सकते हैं।

काउंसिलिंग में बताया…अंकल करते थे गंदा काम
जिस मासूम बज्जी के साथ ये हैवानियत की गई, उसे यौन शोषण का मतलब भी पता नहीं है। उसे केवल दर्द होता था, लेकिन कुछ देर बाद वह भूल जाती थी। लेकिन घटना वाले दिन जब स्वीपर ने उसके साथ हैवानियत की, तो उसे ज्यादा दर्द हुआ और उसके बारे में मां को बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.