Local & National News in Hindi

चंद्रमा की कक्षा में 20 अगस्त को पहुंचेगा चंद्रयान-2 : ISRO

0 43

अहमदाबाद: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के. सिवन ने कहा कि चंद्रयान-2 के 20 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में पहुंचने की संभावना है और 7 सितम्बर को यह चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष यान 2 दिनों बाद पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकलना शुरू करेगा। भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक समझे जाने वाले डॉ. विक्रम साराभाई की जन्मशती समारोह में हिस्सा लेने सिवन शहर आए हुए थे। इसरो प्रमुख ने कहा कि 3850 किलोग्राम के चंद्रयान-2 में 3 हिस्से हैं जिसमें एक ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर हैं।

अभियान तहत 22 जुलाई को प्रक्षेपण कार्यक्रम के बाद 7 सितम्बर को यह चंद्रमा की सतह पर पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि 22 जुलाई को चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण के बाद हमने 5 बार प्रक्रिया को अंजाम दिया। चंद्रयान-2 का समग्र हिस्सा फिलहाल धरती के इर्द-गिर्द घूम रहा है। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को तड़के 3.30 बजे हम ट्रांस लूनर इंजैक्शन नामक प्रक्रिया शुरू करेंगे। इस प्रक्रिया में चंद्रयान-2 पृथ्वी की कक्षा से बाहर होकर चंद्रमा की ओर बढ़ेगा। इसके बाद 20 अगस्त को हम चंद्रमा की कक्षा में पहुंचेंगे। सिवन ने कहा कि फिलहाल अंतरिक्ष यान बहुत अच्छा कर रहा है और इसकी सभी प्रणालियां सही से काम कर रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.