Breaking
बिहार: 5 साल से तैयार है पुल, फिर भी 15 किलोमीटर घूमकर जा रहे लोग… आखिर क्यों? खून से लथपथ मिला अस्पताल के कर्मचारी का शव, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता, लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा ‘…लोग पागल हो गए हैं’, ‘एनिमल’ की सफलता के बाद धर्मेंद्र ने क्या कहा था? अब बॉबी देओल ने किया खुलासा टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा को देनी होगी ये कुर्बानी, फायदा विराट कोहली को भी होगा बेटा, मुझसे गलती हो गई…प्लीज बचा लो, किसी को मत बताना… Vivo Y18: 8GB रैम-50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, लॉन्च हुआ Vivo का सस्ता फोन हनुमान जी को लगाएं इन पांच चीजों का भोग, मिलेंगे चमत्कारी लाभ पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ब्लास्ट में पत्रकार की मौत, 10 सालों में 53 की हुई हत्या रोजाना करें ये 5 एरोबिक एक्सरसाइज, वजन घटाना नहीं लगेगा बोरिंग

इत्र कारोबारी प्रकरण : कन्नौज में इंटेलीजेंस टीम की कार्रवाई खत्म, झोले में भरकर भेजे गए कागजात

Whats App

कन्नौज।  कंपाउंड कारोबारी पीयूष (Piyush Jain)के पैतृक आवास पर जीएसटी इंटेलीजेंस की कार्रवाई मंगलवार देर रात खत्म हो गई। टीम उनके घर से बरामद चंदन के तेल के सैंपल और जरूरी दस्तावेज अपने साथ ले गई। अगले दिन सुबह कारोबारी के दोनों बेटे घर पर ताला लगाकर स्वजन के पास चले गए।

कन्नौज के मोहल्ला छिपट्टी निवासी पीयूष जैन (Piyush Jain)के यहां चल रही जीएसटी टीम की छापेमारी पांचवें दिन यानी मंगलवार को खत्म हो गई। दोपहर में घर से मिला 19 करोड़ का कैश बैंक भेजने और शाम को बरामद 23 किलो सोना लखनऊ जाने के बाद टीम कागजी कार्रवाई में जुट गई। यह कार्रवाई देर रात दो बजे तक चली। इसके बाद टीम ने घर से बरामद चंदन तेल के सैंपल लिए, जिन्हें आठ गत्तों में ले जाया गया। वहीं घर से मिले दस्तावेजों को चार झोले में रखा गया। जिन्हें कार लेकर रवाना हो गई। जीएसटी इंटेलीजेंस के एडीशनल डायरेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि घर से 19 करोड़ कैश मिला था। जिसे उन्होंने एसबीआइ बैंक के सुपुर्द कर दिया। बताया कि यह अब तक सबसे बड़ी रेड है। उन्होंने यह भी बताया कि सैंपल को दिल्ली स्थित लैब में ले जाया जाएगा। घर से जाने से पहले टीम के सदस्यों ने न ताले मंगवाए जिन-जिन गेटों के ताले तोड़े गए थे, उन गेटों पर उनके बेटे की मौजूदगी में ताला लगाया गया। इसके साथ ही दरवाजों में लगी सील को फाड़ कर फेंक दिया। कारोबारी के घर से बरामद 23 किलो सोने में 12 ईंट विदेशी थीं। इनमें दुबई और स्विस की मार्किंग थी। बताया जा रहा है कि टीम दो माह से इ आपरेशन पर काम कर रही थी।

बेटा बोला, कानून पर भरोसा: देर रात तीन बजे कारोबारी (Piyush Jain)के बेटे प्रत्यूष मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने मीडिया के कैमरे के सामने कोई भी बयान देने से मना कर दिया। हालांकि इतना कहा कि उन्हें भारत के कानून व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। अगर वह सही हैं, तो उन्हें न्याय मिलेगा। बुधवार को कारोबारी के बेटे घर में ताला लगाकर अपनों के पास चले गए।

बिहार: 5 साल से तैयार है पुल, फिर भी 15 किलोमीटर घूमकर जा रहे लोग… आखिर क्यों?     |     खून से लथपथ मिला अस्पताल के कर्मचारी का शव, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस     |     स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता, लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा     |     ‘…लोग पागल हो गए हैं’, ‘एनिमल’ की सफलता के बाद धर्मेंद्र ने क्या कहा था? अब बॉबी देओल ने किया खुलासा     |     टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा को देनी होगी ये कुर्बानी, फायदा विराट कोहली को भी होगा     |     बेटा, मुझसे गलती हो गई…प्लीज बचा लो, किसी को मत बताना…     |     Vivo Y18: 8GB रैम-50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, लॉन्च हुआ Vivo का सस्ता फोन     |     हनुमान जी को लगाएं इन पांच चीजों का भोग, मिलेंगे चमत्कारी लाभ     |     पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ब्लास्ट में पत्रकार की मौत, 10 सालों में 53 की हुई हत्या     |     रोजाना करें ये 5 एरोबिक एक्सरसाइज, वजन घटाना नहीं लगेगा बोरिंग     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374