Local & National News in Hindi

विनाशकारी हथियार बनाने के लिए उ.कोरिया ने भारत सहित 17 देशों में किए साइबर हमले

0 67

संयुक्त राष्ट्रः संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों का कहना है कि वे 17 देशों में उत्तर कोरिया के कम से कम 35 साइबर हमलों के मामलों की जांच कर रहे हैं। माना जा रहा है कि उसने विनाशकारी हथियार बनाने के लिए अवैध रूप से धन जुटाने के लिए इन साइबर हमलों को अंजाम दिया है।

पिछले सप्ताह विशेषज्ञों की एक रिपोर्ट के हवाले से कहा था कि उत्तर कोरिया ने वित्तीय संस्थानों और क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों पर साइबर गतिविधियों को अंजाम देकर कम से कम दो अरब डॉलर हासिल किए हैं। इस संदर्भ में ‘एपी’ को हाल ही में मिली विस्तृत रिपोर्ट के अनुसार उत्तर कोरिया ने सबसे अधिक 10 साइबर हमले पड़ोसी दक्षिण कोरिया पर किए।

इसके बाद तीन भारत और बांग्लादेश तथा चिली पर दो-दो हमले किए। रिपोर्ट के अनुसार कोस्टा रिका, गाम्बिया, ग्वाटेमाला, कुवैत, लाइबेरिया, मलेशिया, माल्टा, नाइजीरिया, पोलैंड, स्लोवेनिया, दक्षिण अफ्रीका, ट्यूनीशिया और वियतनाम पर एक-एक साइबर हमले हुए। विशेषज्ञों का कहना है कि वे इन हमलों की जांच संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों के उल्लंघन के तौर पर कर रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.