कर्मचारियो द्वारा यह मांग पिछले काफी समय से ऊठाई जा रही थी. बजट में इसकी घोषणा के बाद पूरे प्रदेश सहित अलवर में भी कर्मचारियो ने खुशी जताई है .
Alwar: बाबू शोभाराम कला महाविद्यालय में राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा वित्त बजट में ओल्ड पेंशन योजना को राजस्थान में लागू करने पर कर्मचारियों में खुशी का माहौल है. राजस्थान में 2004 के बाद जितने भी कर्मचारीयों की नियुक्ति हुई है उनको पुरानी पेंशन योजना के तहत लाभ दिया जाएगा.
कर्मचारियों की पुरानी मांगकर्मचारियो द्वारा यह मांग पिछले काफी समय से ऊठाई जा रही थी. बजट में इसकी घोषणा के बाद पूरे प्रदेश सहित अलवर में भी कर्मचारियो ने खुशी जताई है .
मिठाई बांटकर मनाई गई खुशीअलवर के बाबू शोभाराम कला महाविद्यालय में प्रोफेसर रमेश बैरवा के द्वारा मिठाई खिलाकर एवं माला पहनाकर खुशी जाहिर की. इस मौके पर महेश गोठवाल, रजत मीणा, मौजूद रहे.
‘न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी विरोधी’रमेश बैरवा ने कहा कि राज्य सरकार ने कर्मचारी विरोधी न्यू पेंशन स्कीम को वापस लेकर ओल्ड पेंशन योजना को लागू किया है. राजस्थान के कर्मचारियों के लिए बहुत खुशी की बात है. अलवर में कर्मचारी एवं प्रोफेसर ने लड़ाई लड़ी यह उनकी जीत है . राजस्थान सरकार का कर्मचारियों के पक्ष में यह बहुत सराहनीय कदम है.
(इनपुट-जुगल किशोर गांधी)
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.