Local & National News in Hindi

कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट ओपन होने में समस्या, प्रवेश पत्र जारी; 5 मार्च को परीक्षा

36

प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए शुक्रवार को प्रवेश पत्र कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी कर दिए। प्रदेश के 16 शहरों में 5 मार्च से प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा शुरू होगी। यह परीक्षा रोज दो शिफ्ट में होगी। खास बात यह है कि 10 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल होंगे। अभी यह तय नहीं है कि परीक्षा कितने पदों के लिए हो रही है।

चयन बोर्ड के पीआरओ जेपी गुप्ता ने बताया कि उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर प्रवेश डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि सुबह से वेबसाइट खुलने में परेशानी होने की शिकायतें भी आने लगीं।

रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन जरूरी

इस परीक्षा की प्रक्रिया 2020 में शुरू हुई थी, लेकिन कोरोना की वजह से परीक्षा नहीं हो सकी थी। परीक्षा के लिए कैलेंडर भी जारी नहीं किया है। परीक्षा कब तक चलेगी यह भी स्पष्ट नहीं किया। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स का रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना जरूरी है। इसके अलावा परीक्षा हॉल में प्रवेश के बाद कैंडिडेट्स परीक्षा खत्म होने पर ही बाहर निकल सकेगा। परीक्षा केंद्र पर कैंडिडेट्स को मंडल की वेबसाइट से डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र को साथ लाना जरूरी होगा।

यहां केंद्र बनाए गए

परीक्षा भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, नीमच, रतलाम, मंदसौर, सागर, सतना, खंडवा, गुना, दमोह, सीधी, छिंदवाड़ा और बालाघाट में होगी। परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.