Breaking
नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिर... दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’ ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस

जौनपुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर साधा निशाना, बोले – ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’

Whats App

जौनपुर। उत्‍तर प्रदेश में जैसे जैसे चुनाव अधिसूचना के दिन करीब आ रहे हैं वैसे वैसे ही सियासी तीर चलने का दौर प्रदेश भर में चलता नजर आ रहा है। एक ओर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इत्र कारोबारी के यहां छापे की कार्रवाई पर वक्‍तव्‍य दिया तो दूसरी ओर भाजपा की ओर से डिप्‍टी सीएम ने अखिलेश पर वार करते हुए चोर की दाढ़ी में तिनका होने की बात कहकर सियासी तीर जौनपुर में चलाया है।

कन्‍नौज में इत्र कारोबारी के यहां छापेमारी पर सपा की बौखलाहट बता रही है चोर की दाढ़ी में तिनका है। तहखाने से निकल रहा गरीब कल्याण का पैसा जनता का है। जो सपा सरकार में हुए भ्रष्टाचार को बताता है। शुक्रवार को दो बजे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जन विश्वास यात्रा रैली को संबोधित करने पुलिस लाइन पहुंचे। जहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यूपी में पचास जगहों पर इनकम टैक्स की छापेमारी को लेकर सपा बौखला गई है। इस दौरान उन्‍होंने अन्‍य पार्टियों को भी आड़े हाथों लेते हुए प्रदेश में भाजपा को मजबूत बताया।

कहा कि सपा यदि छापेमारी का स्वागत करने की बजाय विरोध कर रही है तो निश्चित रूप से यह दिख रहा है कि दाल में कुछ काला है। जांच एजेंसियां अगर छापेमारी नहीं करती तो गरीब कल्याण का पैसा तहखाना में से कैसे निकलता। विपक्षी दल पर वार करते हुए डिप्‍टी सीएम ने कहा कि सपा के शासन में जो भ्रष्टाचार हुआ था, उसका पैसा इन छापेमारी से निकल रहा है। इसको लेकर अखिलेश यादव का बयान चोर की दाढ़ी में तिनके की तरह है। समाजवादी पार्टी के लोगों ने कहीं से भी छापेमारी का स्वागत नहीं किया है। उल्टे सपा के लोग छापेमारी का विरोध कर रहे हैं। यह भ्रष्टाचार सपा के कार्यकाल में हुआ था, जिसका खुलासा भाजपा के शासनकाल में छापेमारी के दौरान हो रहा है।

नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिरफ्तार     |     दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर     |     सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल     |     मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला     |     जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी     |     ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’     |     ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं     |     आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत     |     कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा     |     रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374