Local & National News in Hindi

अनंत सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, पिछले दरवाजे से फरार हुआ बाहुबली विधायक

0 50

एके-47 रायफल और हैंड ग्रेनेड प्रकरण से मुश्किलों में घिरे बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की परेशानियां फिलहाल कम होती नज़र नहीं आ रही हैं। बाहुबली विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पटना पुलिस शनिवार देर रात उनके सरकारी आवास पहुंची। जब अनंत सिंह को पुलिस के आने की भनक लगी, तो वो आवास के पिछले दरवाजे से फरार हो गए। लेकिन पुलिस ने अनंत सिंह के सरकारी आवास से छोटन को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि छोटन विधायक अनंत सिंह का करीबी है। छोटन बाढ़ के 295/90 के मामले में फरार था। छोटन सिंह पर 22 हत्या के मामले हैं। ग्रामीण एसपी कांतेश मिश्रा और सिटी एसपी सेंट्रल विनय तिवारी के नेतृत्व में पुलिस जब पहुंची, तो घर का दरवाजा बंद था। पुलिस किसी तरह घर के अंदर दाखिल हुई, लेकिन घर के अंदर का दरवाजा भी मिला। इसके लिए पुलिस को तीस मिनट तक इंतजार भी करना पड़ा। विधायक के फरार होने पर पुलिस ने कहा, ‘हमने अनंत सिंह की पत्नी से बातचीत की। उनकी पत्नी ने अनंत सिंह के बारे में कोई जानकारी नहीं दी अब हम आगे की कार्रवाई पर विचार करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !