Local & National News in Hindi

शराबी ने फुटपाथ पर चढ़ाई कार, बाइक-स्कूटी रौंदते हुए कई लोगों को कुचला

0 54

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इनदिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें तेज रफ्तार बेकाबू कार कुछ इस तरह आई कि फुटपाथ पर चल रहे लोगों को ही टक्कर मार दी। घायल लोगों को इलाज लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया। मामला कर्नाटक के बेंगलुरु का है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अचानक शराबी कार चालक का संतुलन बिगड़ गया और उसने गाड़ी फुटपाथ पर बनी एक दुकान के सामने चढ़ा दी। दुकान के बाहर खड़े और फुटपाथ पर चल रहे लोग इस कार की चपेट में आ गए। इस सम्बन्ध में पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.