Local & National News in Hindi

बिहार के पूर्व CM जगन्नाथ मिश्र का निधन, राज्य में दौड़ी शोक की लहर

0 55

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से बिहार में शोक की लहर दौड़ गई है।

उल्लेखनीय है कि, डॉ. जगन्नाथ मिश्र 3 बार बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके थे। वह 1975 में पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। दूसरी बार उन्हें 1980 में कमान सौंपी गई और आखिरी बार 1989 से 1990 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। वह 90 के दशक के बीच केंद्रीय कैबिनेट में मंत्री भी रहे।

बता दें कि डॉ. जगन्नाथ मिश्र ने 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.