Local & National News in Hindi

उन्नाव कांड: पीड़िता के साथ हुए हादसे की जांच के लिए SC ने CBI को दिए और 2 हफ्ते

0 50

नयी दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता और उसके वकील के एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने संबंधी मामले की जांच पूरी करने के लिए सोमवार को सीबीआई को दो सप्ताह का समय और दिया। सड़क हादसे में बलात्कार पीड़िता और उसका वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस की एक पीठ ने सीबीआई की 4 सप्ताह का समय और देने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए यह व्यवस्था दी। सीबीआई ने बलात्कार पीड़िता और उसके वकील के बयान अब तक दर्ज ना हो पाने का हवाला देते हुए अदालत से चार सप्ताह का समय और मांगा था।

पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार को घायल वकील को 5 लाख रुपए देने का आदेश भी दिया है। बता दें कि, वकील की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.